मेरठ के अलीपुर में सारून की अवैध फैक्ट्री निर्माण पर उठे सवाल, MDA अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप :

मेरठ के अलीपुर में सारून की अवैध फैक्ट्री निर्माण पर उठे सवाल, MDA अधिकारियों पर मिलीभगत के आरोप :

रिपोर्ट लोकेश कुमार

मेरठ विकास प्राधिकरण (MDA) के जोन D-2 स्थित अलीपुर क्षेत्र में कथित अवैध कमर्शियल फैक्ट्री निर्माण को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि निर्माणकर्ता सारुन मलिक ने कथित रूप से मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों की मिलीभगत से फैक्ट्री का निर्माण कराया। दावा किया जा रहा है कि निर्माण के बदले अधिकारियों को मोटी रकम दी गई, जिसके कारण निर्माण के विरुद्ध केवल चालानी कार्रवाई की गई और निर्माण पूरा हो गया।आरोप लगाने वालों का कहना है कि यदि इस कमर्शियल फैक्ट्री की नियमानुसार कंपाउंडिंग कराई जाती तो सरकार को लाखों रुपये का राजस्व प्राप्त हो सकता था। उन्होंने आरोप लगाया कि चंद पैसों के लालच में संबंधित अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर अवैध निर्माण को संरक्षण दिया।मामले में मेरठ विकास प्राधिकरण के सचिव, जोनल अधिकारी, अभियंता और उपाध्यक्ष से मांग की गई है कि कथित अवैध फैक्ट्री को सील कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। साथ ही अवैध निर्माण कराने वाले के विरुद्ध भी कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *