थाना भावनपुर क्षेत्र के अब्दुल्लापुर में बृहस्पतिवार को शातिर अपराधी असद रज़ा ने अपने साथियों के साथ मिलकर मोहल्ला कोर्ट में नादिर अब्बास के घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ जबरन मारपीट की जिसका विरोध नादिर अब्बास ने किया असद रज़ा ने मारपीट करके धमकी देता हुआ फरार हो गया कि प्लॉट हमारे नाम कर दो नहीं तो तुम्हें जान से मार देंगे पीड़ित ने बताया कि उनका एक प्लॉट किला रोड पर है जिसको असद रज़ा अपने गैंग के साथ कब्जा करना चाहता है वही पीड़ित ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी लेकिन पुलिस ने उल्टा ही पीड़ित पर कार्रवाही कर दी जिसमें असद रज़ा ने थाने में फर्जी तहरीर देते हुए नादिर अब्बास ओर उसके बड़े भाई जिया अब्बास पर एक दम मुकदमा लिखा दिया गाली,गलौच,मारपीट के संबंध में मुकदमा दर्ज किया पुलिस ने एक तरफ कार्यवाही करते हुए उस युवक का नाम बिना जांच पड़ताल के लिख दिया जो कि अपने घर पर सीसीटीवी में मौजूद है जिस समय की घटना दिखाई गई है ठीक उसी समय युवक जिया अब्बास अपने घर सीसीटीवी कैमरे में मौजूद है वही पीड़ित नादिर अब्बास ने बताया कि असद रज़ा थाना भावनपुर प्रभारी का करीबी है जिसके चलते थाना भावनपुर प्रभारी ने ये तत्काल फर्जी कार्रवाई की है और अब्दुल्लापुर हुसैनी चौक पर हर रोज थाना प्रभारी के पास उसका उठना बैठना है जिसके वीडियो फोटो उसके पास मौजूद है और इस प्रकरण से अलग भी ओर ऐसे सबूत मौजूद है जिसको वो एसएसपी मेरठ के सामने प्रस्तुत करेगी थाना भावनपुर की इस कार्रवाई से सवाल खड़े हो गए हैं बिना जांच पड़ताल किया जो कार्यवाही की गए हैं थाना भावनपुर प्रभारी खुलेआम अपराधियों को संरक्षण देते हुए दिखाई दे रहे हैं असद रज़ा पर पूर्व में मुकदमे दर्ज है और उसके पिता शाकिर पर भी करीब 15 से अधिक मुकदमे दर्ज है जो पूर्व में अलग अलग जेलों में रहकर आया है वही पीड़ित नादिर अब्बास की पत्नी ने कार्रवाई की मांग की है।उधर थाना प्रभारी का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
