मवाना टाइम्स परिवार के विस्तार एवं समाचार पत्र के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए श्री आदेश कुमार वर्मा जी को मवाना टाइम्स समाचार पत्र का प्रधान संपादक नियुक्त/घोषित किया गया है।मवाना टाइम्स परिवार ने विश्वास जताया है कि श्री आदेश कुमार वर्मा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, निष्पक्षता एवं निर्भीकता के साथ करेंगे और पत्रकारिता के मूल सिद्धांतों का पालन करते हुए समाचार पत्र को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।प्रधान संपादक के रूप में उनकी नियुक्ति पर मवाना टाइम्स परिवार की ओर से उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई। परिवार ने उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके मार्गदर्शन में मवाना टाइम्स की पत्रकारिता को और मजबूती मिलेगी।
