डॉ. ऋतु सांगवान ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा :

डॉ. ऋतु सांगवान ने केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात, आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने पर हुई चर्चा :

नई दिल्ली। आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के संकल्प को आगे बढ़ाने की दिशा में डॉ. ऋतु सांगवान ने कई केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से महत्वपूर्ण मुलाकात की। इस दौरान आयुर्वेद को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा भारत की पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को मजबूत बनाने को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।डॉ. ऋतु सांगवान ने केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी से मुलाकात कर आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के संकल्प को आगे बढ़ाने के विषय में विचार-विमर्श किया। मुलाकात के दौरान आयुर्वेद की उपयोगिता, जनसामान्य तक इसकी पहुंच और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर चर्चा हुई।इसके साथ ही आयुष मंत्रालय के सचिव वैद्य राजेश कोटेचा से भी डॉ. ऋतु सांगवान की मुलाकात हुई। उन्होंने आयुर्वेद को जन-जन तक पहुंचाने के लिए अधिकारियों के सहयोग की उम्मीद जताई। उनका कहना है कि आयुर्वेद को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाकर स्वस्थ भारत के लक्ष्य को और मजबूत किया जा सकता है।डॉ. ऋतु सांगवान ने डॉ. जितेंद्र सिंह, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) से भी मुलाकात की। इस दौरान आयुर्वेद और आधुनिक विज्ञान के बीच समन्वय तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नवाचार की संभावनाओं पर चर्चा हुई।इसके अलावा भारतीय राजनेता एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन से भी मुलाकात हुई। विभिन्न केंद्रीय मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों से हुई इन मुलाकातों को आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार और स्वस्थ भारत के संकल्प को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।डॉ. ऋतु सांगवान ने कहा कि आयुर्वेद भारत की प्राचीन और समृद्ध चिकित्सा परंपरा है। इसे आधुनिक समय की जरूरतों के अनुरूप जन-जन तक पहुंचाने के लिए सरकार, चिकित्सकों और संबंधित विभागों के सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *