मथुरा। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयुष विभाग की चिकित्सा अधिकारी डॉ. ऋतु सांगवान को देश की राजधानी दिल्ली स्थित लाल किले पर आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में अति विशिष्ट अतिथि (VVIP Guest) के रूप में सम्मिलित होने का गौरव प्राप्त हुआ। आयुष मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से उन्हें इस ऐतिहासिक राष्ट्रीय समारोह में विशेष रूप से आमंत्रित किया गया।आयुर्वेद के क्षेत्र में उनके योगदान और विभाग के प्रति समर्पण को देखते हुए मिला यह आमंत्रण न केवल डॉ. ऋतु सांगवान के लिए, बल्कि समस्त आयुष विभाग के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। लाल किले के प्राचीर से आयोजित देश के मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल होना उनके लिए एक अविस्मरणीय और गौरवपूर्ण अनुभव रहा।आयुष मंत्रालय द्वारा “आयुर्वेद से स्वस्थ भारत, आयुर्वेद से सशक्त भारत” के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों में डॉ. ऋतु सांगवान की सहभागिता भी महत्वपूर्ण रही है। इस राष्ट्रीय समारोह में उन्हें VVIP अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाना आयुर्वेद और आयुष चिकित्सा पद्धति के प्रति बढ़ते सम्मान को भी दर्शाता है।इस उपलब्धि पर आयुष विभाग से जुड़े अधिकारियों, चिकित्सकों और कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। विभागीय स्तर पर इसे आयुर्वेद के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।डॉ. ऋतु सांगवान की यह उपलब्धि मथुरा के साथ-साथ पूरे आयुष परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
