मेरठ। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर मेरठ कैंट विधानसभा क्षेत्र के भूसा मंडी मछेरान स्थित मदरसा मुफीद-ए-आम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कैंट विधायक अमित अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।समारोह में कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान में सहभागिता की। तिरंगा फहराए जाने के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से सराबोर नजर आया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र के प्रति अपनी एकजुटता और सम्मान प्रकट किया।इस अवसर पर विधायक अमित अग्रवाल ने मदरसे के बच्चों से मुलाकात की और उन्हें मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने बच्चों को देश की आजादी के महत्व, राष्ट्रप्रेम और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में प्रेरित किया।कार्यक्रम में बच्चों एवं स्थानीय लोगों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। समारोह का माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा। उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर मदरसा मुफीद-ए-आम में आयोजित कार्यक्रम ने क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।
