पत्रकार अपहरण व मारपीट प्रकरण में पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल :

पत्रकार अपहरण व मारपीट प्रकरण में पांच दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल :

मवाना/हस्तिनापुर। पत्रकार कुलदीप भारद्वाज के कथित अपहरण और मारपीट के मामले में मुकदमा दर्ज होने के पांच दिन बाद भी नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से थाना हस्तिनापुर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की है।जानकारी के अनुसार 8 जून की रात करीब 10:30 बजे कुलदीप भारद्वाज अपने पुराने आवास मनोहरपुर कॉलोनी से हस्तिनापुर क्षेत्र की ओर जा रहे थे। आरोप है कि वन विभाग मार्ग के निकट कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की। पीड़ित द्वारा दी गई तहरीर में ओमवीर सिंह भड़ाना, जीतू निवासी करीमपुर, रोहित निवासी करीमपुर तथा कमल निवासी नसरपुर को नामजद किया गया है।आरोप है कि हमलावर उन्हें जबरन अपने कब्जे में लेकर हस्तिनापुर स्थित उधम सिंह चौक के निकट एक स्थान पर ले गए, जहां कई घंटों तक बंधक बनाकर मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार हमले में उन्हें गंभीर चोटें आईं और जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना की सूचना मिलने पर उनके भाई संजीव शर्मा उन्हें थाना हस्तिनापुर लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकीय परीक्षण के बाद नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। हालांकि पांच दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार में भय और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *