मवाना में नेत्र जांच केंद्र के बाहर मिले बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव :

मवाना में नेत्र जांच केंद्र के बाहर मिले बुजुर्ग की मौत, पुलिस ने परिजनों को सौंपा शव :

मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर के हस्तिनापुर रोड स्थित एक नेत्र जांच केंद्र के बाहर मिले एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल कर मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचित किया।जानकारी के अनुसार, आसपास के लोगों ने नेत्र जांच केंद्र के बाहर एक बुजुर्ग को अचेत अवस्था में पड़ा देखा। सूचना पर डायल 112 पुलिस तथा सुभाष बाजार चौकी प्रभारी पवन कुमार मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। जांच के दौरान मृतक की पहचान देवेंद्र पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल निवासी कॉलोनी ठिकोली, मवाना के रूप में हुई।पुलिस को जानकारी मिली कि मृतक की पत्नी मंजू हैं। परिवार में दो पुत्र गौरव और कपिल तथा दो पुत्रियां पारुल और नेहा हैं। बताया गया कि दोनों पुत्र मेरठ के पलड़ा स्थित मोदीपुरम क्षेत्र में अपने मामा के पास रहते हैं। पुलिस ने घटना की सूचना परिजनों को दी l जिसके बाद मृतक के भतीजे गौरव मौके पर पहुंचे। परिजनों ने किसी प्रकार की आशंका न जताते हुए शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव ठिकोली भिजवा दिया। नियमानुसार कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले को प्राकृतिक मृत्यु मानते हुए आवश्यक अभिलेखीय कार्रवाई में जुटी रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *