ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चश्मे किये वितरण :

ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ में स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क चश्मे किये वितरण :

**मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कालेज में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निःशुल्क चश्मे वितरित किये गये l इसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत राष्ट्रीय आंदोलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीम के द्वारा कॉलेज में छात्र-छात्राओं को निशुल्क 51 चश्मे वितरित किए गए l मेडिकल टीम में डॉक्टर नरगिस सैफी, डॉ मौ0 जाकिर, नेत्र रोग चिकित्सक आप्टोमेटरिस्ट उमेंद्र प्रभाकर ऑटोमेटिक चिकित्सक दल ने ए एस इंटर कॉलेज में छात्र – छात्राओं को जांच के बाद दृष्टि दोष निवारण हेतु निःशुल्क चश्मे का वितरण किया तथा दृष्टि दोष के बारे में विस्तार से बताया l प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने चिकित्सा दल का स्वागत एवं सम्मान किया छात्र-छात्राओं को बताया कि हमें सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए और खानपान में अपनी डाइट को परिवर्तित करना चाहिए जिससे आंखों का नंबर स्थाई हो सकता है सारी चीज खान-पान तथा स्क्रीन पर निर्भर करेंगे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *