मेरठ, 30 जनवरी 2026: मेरठ के एनएएस कॉलेज रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक ग्राहक ने बैंक में 22 कैरेट का सोना गिरवी रखा था, लेकिन बैंक कर्मचारियों ने चालाकी से केवल 18 प्रतिशत पर ही राशि लौटाई। इससे ग्राहकों में भारी आक्रोश फैल गया है।वकील ने खुलासा किया कि उनके एक क्लाइंट ने जरूरत के समय सोना बैंक में गिरवी रखवाया था। बैंक मैनेजर और अन्य कर्मचारियों ने सोने के साथ छेड़छाड़ की और जबरन फाइल पर हस्ताक्षर करवा दिए। ग्राहक को धमकाते हुए बैंक से भगा दिया गया। वकील ने कहा, “यह खुली धोखाधड़ी है। हम कानूनी कार्रवाई करेंगे।”स्थानीय लोगों का कहना है कि बैंक में रखा सोना सुरक्षित नहीं। ग्राहक अब खुद अपना सोना संभालकर रखने की सलाह दे रहे हैं। पीएनबी प्रबंधन ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। पुलिस जांच की मांग तेज हो गई है।यह मामला बैंकों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहा है।
