अश्रुपूरित नैनों के साथ विदा हुए कृषक इण्टर कालिज के कक्षा 12 (कॉमर्स) के छात्र :

अश्रुपूरित नैनों के साथ विदा हुए कृषक इण्टर कालिज के कक्षा 12 (कॉमर्स) के छात्र :

*मवाना संवाददाता*आज शुक्रवार मवाना नगर के फलवदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 12 (कॉमर्स वर्ग) के छात्र छात्राओं का भव्य विदाई समारोह का आयोजन अंग्रेजी माध्यम की कक्षा 11 (कॉमर्स वर्ग) के छात्र छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने व संचालन शिक्षक राजेश कुमार ने किया।सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने केक काट कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारम्भ किया। इसके बादप्रधानाचार्य ने अपने सम्बोधन में कहा कि छात्र जीवन वह काल होता है जो आजीवन अविस्मरणीय रहता है। पढाई के दौरान छात्र/छात्राओं व शिक्षक/शिक्षिकाएं एक दूसरे के पूरक होते हैं। आज मुझे आप सभी के अश्रुपूरित नैन देख कर मेरा मन अत्यन्त भावविभोर हो रहा है परन्तु आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के कारण मन पर पत्थर रख कर आज आप सभी को विदाई की शुभकामनायें देनी पड रही है। अन्त में मैं सभी को अग्रिम बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाओं के साथ अपनी वाणी को विराम देता हूँ।सर्वप्रथम कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं का तिलक कर स्वागत किया। तत्पश्चात सभी के सामूहिक भोजन का आयोजन किया गया। अन्त में कक्षा 11 के छात्र छात्राओं ने कक्षा 12 के छात्र छात्राओं को गिफ्ट भेंट कर विदा किया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दे कर सभी का मन मोह लिया। मिस्टर फेयरवैल मौ• साद एवं मिस फेयरवैल सादिका को चुना गया, दोनों को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया।अन्त में अश्रुपूरित नैनों के साथ सभी छात्र छात्राएं विद्यालय से विदा हुए।इस अवसर पर राजेश कुमार, विनिता कुमारी, विनोद लाम्बा, चन्द्रपाल सिंह, नाहर सिंह, सर्वेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *