अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* बीते बुधवार को मवाना क्षेत्र के ग्राम मवाना खुर्द में मंदबुद्धि महिला जंगल में कूड़ा डालने गई थी इस दौरान गांव के ही एक युवक द्वारा महिला को खेत में खींचकर बलात्कार किए जाने की घटना में दर्ज मुकदमे में फरार चल रहे आरोपों को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया। अधिकारियों के निर्देशन पर थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादौन के नेतृत्व में थाना मवाना पुलिस द्वारा थाना मवाना पर घटना के उमेश पुत्र हरपाल निवासी ग्राम मवाना खुर्द थाना मवाना द्वारा दर्ज कराये गये मुकदमे मे नामजद सौरभ त्यागी पुत्र सुरेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम मवाना खुर्द को चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर निलोहा कट के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मवाना थाना प्रभारी निरीक्षक पूनम जादोन ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को वादी मुकदमा उमेश पुत्र हरपाल निवासी ग्राम मवाना खुर्द थाना मवाना मेरठ ने थाना मवाना पर एक तहरीर सौरभ त्यागी पुत्र सुरेन्द्र त्यागी निवासी ग्राम मवाना खुर्द के खिलाफ अपनी बहन का हाथ पकडकर जबरदस्ती ईख के खेत में ले जाना व बलात्कार करना, विरोध करने पर मारपीट करना गाली गलौच करते हुये जान से मारने की धमकी देने के संबंध में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस को आरोपी ने मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पूनम जादौन प्रभारी निरीक्षक, उप निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार, उप निरीक्षक संजय कुमार, हैड कांस्टेबल सचिन कुमार,हैड कांस्टेबल योगेन्द्र मलिक मौजूद थे।
