भाकियू टिकेत संगठन ने मवाना उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन :

भाकियू टिकेत संगठन ने मवाना उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन :

*भाकियू टिकेत संगठन ने मवाना उप जिलाधिकारी कार्यालय के सामने किया धरना प्रदर्शन**अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शुक्रवार मवाना नगर के तहसील परिसर मेंभारतीय किसान यूनियन टिकेत संगठन द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर उप जिलाअधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें भारतीय किसान यूनियन द्वारा उप जिलाधिकारी का गेट बंद करके धरना प्रदर्शन करने बाहर ही बैठ गए l संगठन के एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर धरना प्रदर्शन किया। जानकारी देते हुए नरेश चौधरी ने बताया कि दो माह पूर्व क्षेत्र के ग्राम भैंसा में एक अवैध कॉलोनी की शिकायत उप जिलाधिकारी कार्यालय में की गई थी। लेकिन लंबा समय बीत जाने के बावजूद भी अभी तक उसे अवैध कॉलोनी पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके साथ ही क्षेत्र के कुछ किसानों पर धोखाधड़ी की धाराओं में भी मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिन्हें वापस करने की मांग को लेकर शुक्रवार को उप जिलाधिकारी मवाना कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया गया। जब तक यह सभी मांगे पूरी नहीं होगी तब तक धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा l देरशाम उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह ने भैंसा गांव में बनाई जा रही अवैध कॉलोनी पर स्टे लगाए जाने का आदेश जारी किया तब जाकर किसान लोग शांत हुए l किसानों की अन्य मांगों को भी शीघ्र से शीघ्र निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया जिस पर किसानों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त किया। इस दौरान नरेश चौधरी,डॉक्टर टीटू,संजय, सुशील, मनोज खत्री,नवीन यादव,राम अवतार शर्मा, कल्याण सिंह, ऋषीपाल आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *