अमित कम्बोज संवाददाता मवाना।
आज शुक्रवार मवाना क्षेत्र के मोड खुर्द निवासी महिला मेरठ से भैया दूज का त्यौहार मना कर आते हुए प्राइवेट बस में भूली अपना मोबाइल व महिला बस में भूली अपना पर्स आशा निवासी बुजुर्ग व्यक्ति ने पर्स में रखे 2000 रुपए व दोनों मोबाइल महिला को वापस लौट कर दिया इस कलयुग में ईमानदारी की मिसाल पेश की l इसकी ताजा मिसाल उस समय सामने आई जब एक गरीब व्यक्ति ने दो हजार रुपए दो मोबाइल फोन तथा अन्य सामान से भरा पर्स मवाना खुर्द निवासी महिला को पर्स में मिले फोन कॉल के माध्यम से बातचीत कर वापस लौटा दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मवाना खुर्द निवासी नीतू भैया दूज का पर्व मनाकर मेरठ से मवाना प्राइवेट बस से आ रही थी बस से उतरते समय वह अपनी सीट पर अपना पर्स भूल गई। इस दौरान दूसरी सीट पर बैठे ग्राम अस्सा निवासी राजाराम पुत्र बलवंत सिंह ने देखा कि महिला अपना पर्स भूल गई है। राजाराम पर्स उठाकर मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी पर उतर गए इसके कुछ ही समय बाद पर्स में रखे मोबाइल पर फोन आया जिस पर राजाराम ने फोन पर बात करते हुए पर्स अपने पास होने की बात कही और मवाना बस स्टैंड पुलिस चौकी के पास महिला के परिजनों को बुला लिया। और बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा महिला को महिला के परिजनों को सभी सामान सौंप दिया l
