एमएसएच टीम बनी मवाना प्रीमियर लीग चैंपियन, जीत के जश्न में झूम उठा रामलीला मैदान :

एमएसएच टीम बनी मवाना प्रीमियर लीग चैंपियन, जीत के जश्न में झूम उठा रामलीला मैदान :

संवाददाता*मवाना। मवाना प्रीमियर लीग (एमपीएल) के फाइनल मुकाबले में स्पॉन्सर मनीष गोला की एमएसएच टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए किंग्स वारियर्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टीम की जीत के बाद रामलीला मैदान में खिलाड़ियों और समर्थकों ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर खिलाड़ी और क्रिकेट प्रेमी देर तक जीत का उत्सव मनाते रहे।फाइनल मुकाबले में एमएसएच टीम के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए दर्शकों का दिल जीत लिया। टीम की जीत के साथ ही पूरा रामलीला मैदान उत्साह और उल्लास से गूंज उठा।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष सौरभ शर्मा ने विजेता टीम और स्पॉन्सर मनीष गोला को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहें और क्षेत्र का नाम रोशन करें।वहीं बल भारती पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य अभय गर्ग ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मैदान में बड़ी संख्या में नगरवासी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। टीम के ओनर नितिन रस्तोगी, रामानंद सर्राफ, वैभव वर्मा उर्फ जीत सहित अन्य साथियों ने भी खिलाड़ियों के साथ जीत का जश्न मनाया।इस दौरान अनुपम गुर्जर, स्पॉन्सर मनीष गोला, अज्जू, सुरेश मास्टर, कमरपाल तथा प्रजापति समाज के अनेक लोग उपस्थित रहे। सभी ने विजेता टीम को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *