*लूट की वारदात की योजना बना रहे चार बदमाश गिरफ्तार, अवैध हथियार बरामद**मवाना संवाददाता*मवाना। मवाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लूट की वारदात की योजना बना रहे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक .32 बोर की देशी पिस्टल, एक 315 बोर का देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्म कुमार त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन जांच कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि तहसील के पीछे स्थित सुरेंद्र चौहान के खेत में कुछ युवक किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं।सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चारों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान शास्त्री नगर निवासी बिलाल, मकबरा डिग्गी निवासी अयान, रेलवे रोड स्थित रौनकपुर मस्जिद वाली गली निवासी फरहान तथा सदर बाजार की रविंद्रपुरी निवासी असद के रूप में हुई।तलाशी के दौरान आरोपियों के पास से एक 315 बोर का देशी तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक .32 बोर की देशी पिस्टल बरामद हुई। पुलिस के अनुसार आरोपी किसी लूट की घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे।बरामद हथियारों के आधार पर चारों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।मवाना पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
