मवाना संवाददाता*मवाना। तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम संतोष कुमार सिंह की अध्यक्षता में जनगणना संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सहायक अधिकारियों, ब्लॉक एवं ग्राम स्तरीय कर्मचारियों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा क्षेत्रीय निरीक्षकों ने भाग लिया।बैठक को संबोधित करते हुए एसडीएम संतोष कुमार सिंह ने जनगणना के महत्व, समयबद्धता और आंकड़ों की शुद्धता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त सही और सटीक आंकड़े सरकार की विभिन्न नीतियों एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।एसडीएम ने सभी एन्यूमरेटरों को निर्देशित किया कि वे घर-घर जाकर पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ जानकारी एकत्र करें। उन्होंने कहा कि जनगणना कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि स्वीकार नहीं की जाएगी।उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से कहा कि यदि जनगणना कार्य के दौरान किसी प्रकार की समस्या, कमी या गड़बड़ी सामने आती है तो उसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को दी जाए, ताकि समय रहते उसका समाधान किया जा सके।बैठक में जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए और सभी संबंधित अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
