रिपोर्ट हिमानी पाल।
आज सोमवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इंटर कॉलेज में आज कक्षा 10 के विद्यार्थियों का हिंदी प्रोजेक्ट संबंधी कार्य कराया गया । जिसमें विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रकार की सृजनात्मक का प्रदर्शन किया । कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार के निर्देशन में हिंदी के शिक्षक चंद्रपाल सिंह, अंतिमा सिंह एवं इंद्रजीत सिंह ने हिंदी प्रोजेक्ट संबंधी कार्य पूर्ण किया।इस प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करना तथा उनकी पठन, लेखन, श्रवण और वाचन क्षमताओं का सर्वांगीण विकास करना रहा। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को हिंदी साहित्य, संस्कृति और परंपराओं से जोड़ते हुए उनकी अभिव्यक्ति क्षमता, रचनात्मक सोच और आत्मविश्वास को सुदृढ़ करने का प्रयास किया जाता है। साथ ही, विषय से संबंधित जानकारी के संकलन और शोध की प्रवृत्ति को भी प्रोत्साहित किया जाता है।कॉलेज के प्रधानाचार्य देवेंद्र कुमार ने इस अवसर पर कहा हिंदी हमारी संस्कृति और पहचान की आत्मा है। ऐसे प्रोजेक्ट विद्यार्थियों को भाषा से जोड़ने का सशक्त माध्यम हैं।हिंदी प्रोजेक्ट की विशेषता यह है कि इसमें सरल, शुद्ध एवं प्रभावशाली भाषा का प्रयोग करते हुए विषयवस्तु को आकर्षक ढंग से प्रस्तुत किया जाता है। परियोजना में तथ्यात्मक तथा रचनात्मक सामग्री का संतुलित समावेश होता है, जिससे विद्यार्थियों की समझ और कल्पनाशक्ति का विकास होता है। यह प्रोजेक्ट विद्यार्थियों में स्वाध्याय, आत्मनिर्भरता तथा भाषा की शुद्धता के प्रति जागरूकता उत्पन्न करता है और उन्हें अपने विचारों को क्रमबद्ध एवं स्पष्ट रूप में हिंदी भाषा में व्यक्त करने की प्रेरणा देता है। इस कार्य में वरिष्ठ शिक्षक डॉ. विनोद कुमार ,अमित कुमार ,डॉ.सुशील कुमार ,शिवम त्यागी, डॉ.केशव कुमार आदि का सक्रिय योगदान रहा।
