युवक को बचाने के चक्कर में कार ने आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर :

युवक को बचाने के चक्कर में कार ने आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में मारी जोरदार टक्कर :

आज सोमवार मेरठ बिजनौर हाईवे पर ग्राम नंगली के समीप मेरठ की और तेज गति से जा रही कार ने सड़क पार कर रहे युवक को बचाने के चक्कर में आगे जा रहे ट्रैक्टर ट्राली में जोरदार टक्कर मारी l जिससे कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई l और कार में सवार एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई l मौके पर राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया l पुलिस द्वारा घायलों को भैंसा टोल कंपनी की हाईवे एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया l प्राप्त जानकारी के अनुसार मुरादाबाद के रहने वाले एक कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम रहावती आए हुए थे l जब वो अपनी कार से वापस मेरठ की तरफ जा रहे थे चालक की फिटकरी गांव के सामने एक युवक को बचाने के चक्कर में आगे जा रही ट्रैक्टर ट्राली मैं जोरदार टक्कर लग गई l जिससे गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रा हो गई l हादसे में कार सवार बुजुर्ग महिला को सत्यवती भी घायल हो गई lटक्कर लगने से सड़क पार कर रहे युवक को भी चोटें लग गई l बुजुर्ग महिला सत्यवती व एक कार सवार को राहगीरों की सूचना के बाद भैंसा टोल कंपनी की हाईवे एंबुलेंस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मवाना में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने घायल महिला सत्यवती को सिर में चोट लगने से गंभीर हालत होने के चलते हायर सैंटर रैफर कर दिया घायल महिला सत्यवती की हालत फिल्हाल गंभीर बताई जा रही है l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *