आज सोमवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कालेज मे एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के अंतर्गत युग्मित राज्यों अरुणाचल प्रदेश एवं मेघालय की भाषा, राजधानी, जनसंख्या, प्रमुख नदियों, त्योहारों ,नेशनल पार्क,राष्ट्रीय पशु ,पक्षी आदि पर प्रश्न उत्तर सत्र का आयोजन किया गया lप्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम के द्वारा हमें अपने देश के राज्यों में वहां के निवासियों के बारे में जानकारी में मदद मिलती है l पूर्वी उत्तर के लोग बहुत ज्यादा देशभक्त होते हैं l चीन के आक्रमण के समय भी यह लोग डटकर चीन के खिलाफ खड़े हुए थे l चीन अरुणाचल प्रदेश पर अपना अधिकार जताना चाहता था लेकिन वहां के निवासी भारत के साथ डटकर खड़े हुए और अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है l कार्यक्रम के नोडल रविंद्र कुमार बालियान ने कार्यक्रम का सफल आयोजन कराया l
