जोन C-1 के मलि याना फ्लाईओवर के पास सील तोड़ी गई या मिली संरक्षण? नए अभियंता पीयूष और कर्मचारी महिपाल की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल :

जोन C-1 के मलि याना फ्लाईओवर के पास सील तोड़ी गई या मिली संरक्षण? नए अभियंता पीयूष और कर्मचारी महिपाल की भूमिका पर भी उठ रहे सवाल :


मेरठ। मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) के जोन C-1 क्षेत्र स्थित मलयाना फ्लाईओवर के पास गर्ग साड़ी वाले के कथित अवैध निर्माण को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह निर्माण पहले दो बार एमडीए द्वारा सील किया गया था, लेकिन इसके बावजूद निर्माण कार्य दोबारा शुरू होकर लगभग पूरा हो चुका है।
आरोप है कि पिछले करीब एक वर्ष से यह निर्माण विभिन्न चरणों में चलता रहा और सीलिंग की कार्रवाई के बाद भी प्रभावी रोक नहीं लगाई गई। लोगों का कहना है कि इससे एमडीए की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न लग रहे हैं।
स्थानीय आरोपों के अनुसार, नए अभियंता पीयूष तथा चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महिपाल के कार्यभार संभालने के बाद निर्माण दोबारा शुरू हुआ। महिपाल को लेकर भी स्थानीय स्तर पर आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है।
लोगों का यह भी आरोप है कि अवैध निर्माणों के कारण सरकारी राजस्व को लाखों रुपये की क्षति पहुंच रही है और जोन C-1 में बड़ी संख्या में नियमों के विपरीत निर्माण जारी हैं। नागरिकों ने एमडीए उपाध्यक्ष संजय मीणा, सचिव एवं संबंधित अधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
यदि यह निर्माण वास्तव में सील होने के बाद दोबारा कराया गया है, तो यह जांच का विषय है कि इसके लिए जिम्मेदार कौन है और किन अधिकारियों की निगरानी में यह कार्य पूरा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *