थाना मेडिकल — बुधवार को इलाके के मीमेन्स न्यूरों हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के इलाज को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर हंगामा किया। परिजनों ने इलाज में देरी व अनदेखी का आरोप लगाया और ज़ोरदार प्रदर्शन किया, जिससे अस्पताल में तनाव का माहौल बन गया।सूचना मिलने पर चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के छात्र नेता विनीत चपराना मौके पर पहुंचे और संबंधितों से वार्ता की। विनीत चपराना ने कहा कि मरीज और परिजनों की समस्याओं को नजरअंदाज नहीं होने दिया जाएगा और जरूरत पड़ने पर मामला स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों तक पहुंचाया जाएगा। हंगामे की सूचना पर थाना मेडिकल पुलिस भी पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया।
