हस्तिनापुर में युवक के अपहरण और लूट का आरोप, तीन घंटे बंधक बनाकर की मारपीट :

हस्तिनापुर में युवक के अपहरण और लूट का आरोप, तीन घंटे बंधक बनाकर की मारपीट :

मवाना संवाददाता* मवाना क्षेत्र के हस्तिनापुर मे अपहरण, मारपीट और लूट का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने कुछ लोगों पर कार रोककर जबरन अगवा करने, तीन घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करने और नकदी लूटने का आरोप लगाया है।पीड़ित कुलदीप भारद्वाज के अनुसार सोमवार रात मनोहरपुर कॉलोनी के पास स्कॉर्पियो सवार कुछ लोगों ने उनकी कार को रोक लिया। आरोप है कि आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और हथियारों के बल पर उनका अपहरण कर लिया। कुलदीप का कहना है कि रास्ते भर उनके साथ मारपीट की गई और बाद में उन्हें एक कमरे में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखा गया।पीड़ित के मुताबिक बंधक बनाए जाने के दौरान आरोपियों ने लगातार मारपीट की और उनके पर्स से 18 हजार रुपये भी छीन लिए। आरोप है कि छोड़ते समय उन्हें घटना की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी आरोपों की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *