खादर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसानों का तहसील पर प्रदर्शन :

खादर मार्ग पर अतिक्रमण हटाने की मांग को लेकर किसानों का तहसील पर प्रदर्शन :

आज बुधवार को मवाना क्षेत्र के ग्राम एची खुर्द के किसानों ने खादर क्षेत्र में जाने वाले रास्ते की समस्या को लेकर तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप है कि रास्ते पर अतिक्रमण होने के कारण उन्हें अपने खेतों तक पहुंचने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।किसानों ने जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज शिकायत का हवाला देते हुए रास्ते की विधिवत नाप कराने, निर्धारित रकबे के अनुसार रास्ता उपलब्ध कराने तथा अतिक्रमण हटवाने की मांग की। इस संबंध में किसानों ने तहसीलदार निरंकार सिंह को एक शिकायत पत्र सौंपा, जो उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह के नाम संबोधित था।तहसीलदार निरंकार सिंह ने किसानों को आश्वासन दिया कि शिकायत पत्र शीघ्र ही उपजिलाधिकारी को सौंपकर मामले का जल्द निस्तारण कराया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान कुलदीप प्रधान, सचिव अमरजीत सिंह, राहुल कुमार, विवेक सहित कई ग्रामीण किसान मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *