जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने किया मवाना न्यायालय का निरीक्षण :

जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने किया मवाना न्यायालय का निरीक्षण :

मवाना संवाददाता

आज शनिवार मेरठ के जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार मिश्रा ने तहसील रोड स्थित मवाना न्यायालय का निरीक्षण कर न्यायिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं अधिवक्ताओं से संवाद करते हुए न्यायिक कार्यों को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के लिए सुझाव भी मांगे।
मवाना न्यायालय पहुंचने पर ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट प्रशांत मौर्य तथा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मेरठ ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद जनपद एवं सत्र न्यायाधीश ने न्यायालय परिसर का विस्तृत भ्रमण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने न्यायालय कक्षों, अभिलेखों के रखरखाव, वादकारियों एवं अधिवक्ताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने न्यायिक कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *