मवाना संवाददाता
आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित ए एस इंटर कालेज ने इस वर्ष छात्र-छात्राओं को कक्षा 6 से 12 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश होने के कारण हॉलिडे होमवर्क विद्यालय की वेबसाइट www.asicmawana.org पर पीडीएफ के रूप में उपलब्ध कर दिया है जिसे अभिभावक सरलता से डाउनलोड कर सकते हैं इस पहल से माध्यमिक शिक्षा परिषद के अन्य स्कूलों को प्रेरणा मिलेगी तथा मोटी-मोटी फीस वसूलकर भी जो कार्य प्राइवेट स्कूल नहीं कर पा रहे हैं उन सभी को पीछे छोड़ने का मेरठ जनपद का ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ लगातार तकनीकी के क्षेत्र में करता जा रहा है इस विद्यालय ने नामचीन विद्यालयों से विद्यार्थियों के मोह को समाप्त कर दिया है प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने बताया कि विद्यालय में पिछले 3 वर्षों से जनपद में सर्वाधिक छात्र संख्या लगातार बनी हुई है छात्राओं की संख्या लगातार अपेक्षा से भी अधिक बढ़ती जा रही है क्योंकि छात्राओं के प्रति सुरक्षा एवं सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जाता है उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षा परिणाम में जनपद में प्रथम स्थान, खेल के क्षेत्र में एक ही वर्ष में 9 स्वर्ण पदक ,स्काउट के क्षेत्र में एक ही वर्ष में 24 छात्र-छात्राओं को राज्यपाल पुरस्कार प्राप्त होना विद्यालय के द्वारा नई-नई तकनीकी प्रयोग का ही कारण है l
