बुधवार मवाना नगर मे पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कार्रवाई मवाना क्षेत्राधिकारी पंकज लवानिया के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में की गई।पुलिस के अनुसार मंगलवार रात्रि चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति चोरी की मोटरसाइकिल लेकर हस्तिनापुर से मवाना की ओर आ रहा है। सूचना के आधार पर थाना मवाना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त मनु पुत्र सुशील कुमार निवासी रामबाग मोहल्ला हीरालाल, कस्बा मवाना, उम्र करीब 35 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी की मोटरसाइकिल रजिस्ट्रेशन नंबर UP-15-CH-5699 बरामद की। बरामद बाइक के संबंध में थाना मवाना में पूर्व से मुकदमा दर्ज है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक ब्रहम कुमार त्रिपाठी, उपनिरीक्षक पवन कुमार, उपनिरीक्षक रजनेश कुमार, हेड कांस्टेबल ब्रजेश कुमार, कांस्टेबल विमलेश कुमार तथा रिक्रूट कांस्टेबल गौरव शर्मा शामिल रहे।
