तेज आंधी-तूफान में टूटी 11 हजार की बिजली लाइन, बड़ा हादसा टला :

तेज आंधी-तूफान में टूटी 11 हजार की बिजली लाइन, बड़ा हादसा टला :

मवाना नगर में देर रात्रि आए तेज आंधी-तूफान और बारिश के चलते मुबारकपुर रोड पर 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन टूटकर नीचे गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय सड़क पर लोगों की आवाजाही कम थी, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया।तेज हवाओं के कारण सड़क किनारे खड़े कई पेड़ भी टूटकर सड़क पर गिर पड़े, जिससे यातायात बाधित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बिजली विभाग को घटना की जानकारी दी गई।बिजली लाइन टूटने के बाद क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित रही। वहीं लोगों में करंट फैलने की आशंका को लेकर भय का माहौल बना रहा। इसके बाद बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और लाइन को बंद कर मरम्मत कार्य शुरू कराया।स्थानीय लोगों का कहना है कि आंधी और बारिश के दौरान जर्जर पेड़ और बिजली लाइनें लगातार खतरा बनी हुई हैं। उन्होंने प्रशासन से समय रहते पेड़ों की छंटाई और बिजली लाइनों की जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *