मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र की एरा गार्डन कॉलोनी में गर्भवती महिला से कथित छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी का वीडियो वायरल होने के बाद हड़कंप मच गया। पीड़िता ने कॉलोनी में रहने वाले दो सरकारी शिक्षकों, मास्टर जावेद और मास्टर रहीस पर आए-जाते समय छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है।पीड़िता का आरोप है कि विरोध करने पर दोनों आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हैं। महिला के मुताबिक, उसने मामले की शिकायत थाना ब्रह्मपुरी पुलिस से की, जिसके बाद पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत के बाद उस पर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां दी जा रही हैं। वायरल वीडियो और पुलिस को दी गई शिकायत के बाद अब पूरे मामले की जांच और पुलिस कार्रवाई पर नजर बनी हुई है। हालांकि, आरोपों की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
