दरोगा पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप-आरोपी दरोगा फरार :

दरोगा पर छात्रा से दुष्कर्म का आरोप-आरोपी दरोगा फरार :

मेरठ में चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली एक छात्रा ने मेरठ पुलिस के दरोगा पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। छात्रा की लिखित तहरीर के आधार पर एसएसपी के निर्देश पर आरोपी दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।आरोपी दरोगा ललित मेडिकल थाना क्षेत्र की तेजगढ़ चौकी पर तैनात था। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान यूनिवर्सिटी में उसकी छात्रा से मुलाकात हुई थी। दरोगा बहाने से उससे फोन पर बात करने लगा । इस तरह दोनों में नजदीकियां हो गई । आरोप है दरोगा ने शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ दुष्कर्म किया । छात्रा का आरोप है कि दरोगा ने उसे अपने साथी दरोगा के फ्लैट पर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी दरोगा पर बीएनएस की धारा 69 और 351/3 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है ।एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी दरोगा छुट्टी लेकर फरार बताया जा रहा है। मामला भावनपुर थाना क्षेत्र के भोपाल विहार का है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *