दिल्ली ग्लोबल स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान :

दिल्ली ग्लोबल स्कूल का सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम शानदार, विद्यार्थियों ने बढ़ाया मान :

मवाना संवाददाता

आज बुधवार मवाना क्षेत्र के मवाना फलावदा क्रॉसिंग स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल का सीबीएसई कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं कला संकाय में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य पूर्णेंदु झा ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण तथा अभिभावकों के सहयोग को दिया। उन्होंने कहा कि विद्यालय सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञान संकाय में यशिका ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। रिया ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि आयुष रस्तोगी 88 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे।
वाणिज्य संकाय में प्रियांशी ने 83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। साल्वी 81 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय तथा अक्षरा 75 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहीं।
कला संकाय में सुखमणि जलहोत्रा ने सर्वाधिक 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वंशिका जाखड़ एवं ऐना भारद्वाज ने 94-94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि हमना बतुल ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान हासिल किया।
विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर विद्यालय की कोऑर्डिनेटर उपासना, रमन एवं आलम रिज़वी सहित अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *