एस इंटर कालेज मे एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित :

एस इंटर कालेज मे एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी कैडेट को किया सम्मानित :

मेरठ में मंगलवार को एनसीसी के अपर महानिदेशक मेजर जनरल गौरव गौतम वीएसएम ने एनसीसी ग्रुप मुख्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के पश्चात उन्होंने कैडेटस से संवाद किया व उनकी गतिविधियों का भी निरीक्षण किया। ‌मेरठ ग्रुप में कुल 11 बटालियन है । इन सभी बटालियन के लगभग 300 कैडेट्स मेरठ मुख्यालय में आए थे सभी कैडेट्स ने अपनी-अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया इनमें उत्तम रहे 11 कैरेट्स को मेडल दिए गए जिनमें पांच मेडल 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना को प्राप्त हुए ‌। ए एस इंटर कॉलेज मवाना की 4 कैडेट्स भी मुख्यालय में गई थी इनमें से दो कैडेट्स इशिका शर्मा व गुंजन ने दो मेडल पहनकर सम्मानित किया ।दोनों कैडेट्स ने अपनी 73 यूपी बटालियन एनसीसी मवाना में अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है एडीजी साहब ने दोनों कैडेट्स को विशेष रूप से सराहा उन्होंने कहा जो कैडेट्स आंखों में आंखें डालकर बात कर सकता है वह लीडरशिप सबसे बेहतर भी कर सकता है हमें एनसीसी में ऐसे ही लीडर्स की आवश्यकता है जो आगे बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह ने एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट बलराज सिंह के साथ छात्राओं को मेडल पहनकर सम्मानित किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *