मेरठ के भावनपुर थाना क्षेत्र में देसी दवाइयों और झाड़-फूंक का काम करने वाले एक युवक पर नाबालिग युवती के साथ कथित तौर पर गलत हरकत करने की कोशिश का गंभीर आरोप लगा है। परिजनों के मुताबिक, युवती की तबीयत खराब होने पर आरोपी को घर बुलाया गया था। इसी दौरान युवती की मां के बाहर जाने पर आरोपी ने कथित तौर पर कमरे का गेट बंद कर दिया और युवती के साथ गलत हरकत करने की कोशिश की। युवती के शोर मचाने पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।घटना की सूचना पर हिंदू संगठन के पदाधिकारी भी गांव पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। ग्रामीणों ने आरोपी पर अलग-अलग स्थानों पर कई क्लीनिक संचालित करने और वहां भी झाड़-फूंक जैसी गतिविधियां किए जाने के आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मामले में सख्त कार्रवाई और उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।
