आज बुधवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल ( मदर विंग) में पृथ्वी दिवस धूमधाम से मनाया गया।इस अवसर पर विविध प्रकार के पर्यावरण संबंधी कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।पृथ्वी हमारे जीवन का आधार है l हमें इसकी सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाना है संगीत व कला की भांति प्रकृति का प्यार भी अमूल्य है व यह एक आम भाषा है जो राजनैतिक व सामाजिक सीमाओं को पार कर सकती हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत जी ने स्कूल प्रांगण में अपने कर कमलों से पौधा रोपण करके यह संकल्प लिया कि हमें धरती को स्वर्ग के समान सुंदर बनाना हैं l तत्पश्चात कक्षा 8 के विद्यार्थियों अर्जुन, अक्षय, प्रियांशी, अरहम और व्योम ने एक नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दी जिसमें पृथ्वी को प्रदूषण मुक्त करने का संदेश दिया ।सभी पात्रों की शानदार अभिनय की प्रशंसा की गई। इस नाटिका के माध्यम से आज की पीढ़ी को प्रकृति से प्रेम करना व पृथ्वी व पर्यावरण के प्रति उनकी जिम्मेदारी व कर्तव्य का बोध कराया। आराध्या गुप्ता ने अपने भाषण के माध्यम से कहा – सभी को एक पेड़ लगाना चाहिए l जिससे हमें छाया और ऑक्सीजन की कभी कमी नहीं होगी। अदविक शर्मा व वंशिका ने अपनी कविता के माध्यम से *पर्यावरण बचाओ* का संदेश दिया। अंत में स्कूल प्रबंधक श्री मनोज रस्तोगी जी व प्रबंधिका श्रीमती मीनू रस्तोगी जी ने सभी को पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं दीं और और बच्चों को पृथ्वी दिवस के बारे में बताया । प्रधानाचार्या प्रमोद राजपूत ने भी शुभकामनाओ के साथ एक संदेश दिया कि हर व्यक्ति एक एक पेड़ जरूर लगाए और इस धरती को हरा भरा बनाए । उप प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार ने बताया कि पृथ्वी जीवन का मूल है इसकी रक्षा करना हमारा परम कर्तव्य है । मंच संचालन अध्यापिका चारू जैन ने सुचारू रूप से किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रजनी,अंशु व रीनू आदि अध्यापिकाओं का विशेष योगदान रहा।
