दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन :

दिल्ली ग्लोबल पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस के अवसर पर विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों का आयोजन :

*मवाना संवाददाता*आज बुधवार मवाना क्षेत्र के फलावदा क्रॉसिंग स्थित दिल्ली ग्लोबल स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न रचनात्मक एवं शैक्षिक गतिविधियों के माध्यम से पृथ्वी दिवस की मानवता के लिए प्रासंगिकता को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।विद्यालय के चेयरमैन डॉ. करुणेश भारद्वाज ने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने और प्रकृति के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य पूर्णेंदु कुमार झा ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि पृथ्वी हमारी धरोहर है और इसकी सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने बच्चों को दैनिक जीवन में पर्यावरण संरक्षण से जुड़े छोटे-छोटे कदम अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर नन्हें-मुन्ने बच्चों ने ‘सेव द अर्थ पोस्टर’, ‘इको-फ्रेंडली बैज मेकिंग’, ‘पेन होल्डर’, ‘हरि-भरी पृथ्वी’, ‘बैलून कलरिंग’ एवं ‘पौधारोपण’ जैसी गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का सुंदर प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के सफल आयोजन में शिक्षिकाओं—भवानी, प्रज्ञा, अलकनंदा, इतिक्षा, मोनी, जाह्नवी, सीरत, उन्नति, मेहविश मिर्जा, माही, अनुराधा एवं दीपशिखा—का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *