आज गुरुवार मौलाना नगर के मेरठ रोड स्तिथ ए एस इंटर कालेज मवाना मेरठ में भारत सरकार के तत्वाधान में प्रथम डिजिटल जनगणना प्रथम डिजिटल गणना का समापन मवाना नगर पालिका क्षेत्र के लिए किया गया l जिसका समापन उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह एवं प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह के द्वारा किया गया यह प्रशिक्षण 20 अप्रैल से 22 अप्रैल तक प्रदान किया गया l इसके लिए डिजिटल बोर्ड के द्वारा मास्टर ट्रेनर्स प्रशिक्षण प्रदान किया गया प्रशिक्षण के उपरांत प्रयोगात्मक के रूप में आसपास के क्षेत्र का सर्वे किया गया तथा ऐप पर डाटा अपलोड करना सीखा उप जिलाधिकारी मवाना संतोष कुमार सिंह ने जिला प्रशिक्षण एवं संस्थान छोटा मवाना में भी प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया lप्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकान की गणना दिनांक 22 में 2026 से 20 जून 2026 तक किया जाएगा l जिसमें प्रगणक एवं पर्यवेक्षक के डिजिटल जनगणना के अंतर्गत मुख्य कर्तव्य विभाजित किए गए हैं l प्रगणक को प्रशिक्षण में यूजर मैन्युअल का अध्ययन और HLO अप का क्रियान्वयन सिखाया गया l एचएलबी( हाउस लिस्टिंग ब्लॉक) का ले आउट बनाना सिखाया गया की किस प्रकार प्रगणक एवं सुपरवाइजर को संबंधित क्षेत्र में जाकर मकान की गणना करनी है l जिसके अंतर्गत भवनों एवं जनगणना मकान का नंबर देना एवं नगरी नक्शा तैयार करना सिखाया गया आज के प्रशिक्षण में निशिकांत शर्मा, पुनीत चौधरी, रोहित कुमार, वरुण शर्मा , अमनदीप बिश्नोई, बृजेश कुमार ,सचिन कुमार ,नरेश कुमारआदि मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया विशेष रूप से लखन सिंह , कुणाल, अनिल कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा l
