मवाना थाना समाधान दिवस के अवसर पर आठ शिकायतें आई मौके पर दो का निस्तारण :

मवाना थाना समाधान दिवस के अवसर पर आठ शिकायतें आई मौके पर दो का निस्तारण :

*मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना नगर मे थाना समाधान दिवस के अवसर पर आठ शिकायत आई जिसमें मौके पर ही दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया l जिसमें नगरवासियों और ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी लंबे समय से लंबित समस्याओं को थाना प्रभारी पूनम जादौन और तहसीलदार नितेश सैनी के समक्ष रखा। फरियादियों ने जमकर अपनी परेशानियां बयां कीं और तत्काल कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना और मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के सख्त निर्देश जारी किए। वहीं तहसीलदार नितेश सैनी ने भी ग्रामीणों की समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया l जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा। पूरा कार्यक्रम सुचारू रूप से चला और दोनों अधिकारी अंत तक मौके पर डटे रहे।इस समाधान दिवस ने स्थानीय लोगों को बड़ी राहत दी l क्योंकि कई मामलों में तुरंत कार्रवाई का आश्वासन मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *