बलेनो कार चालक ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार के साथ की मारपीट :

बलेनो कार चालक ने बाइक सवार में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार के साथ की मारपीट :

*मवाना संवाददाता*मवाना नगर के बिजनौर रोड पर नवीन मंडी के सामनेशादी समारोह वापस घर लौट रहे बुलेट बाइक सवार को बलेनो कार चालक ने जोरदार ट्रककर मार दी जिससे युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गया l कार सवार यूवको ने बाइक चालक को मारपीट कर घायल कर दिया l सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को मवाना स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया l प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक का नाम बिट्टू कुमार पुत्र करर्णा सिंह निवासी ग्राम आदमपुर मोचनी थाना खतौली जिला मुजफ्फरनगर रहने वाला है। जो गणेशपुर अपने साल की शादी में आया हुआ था l जब पीड़ित युवक अपनी बाइक को लेकर वापस आ रहा था तो मवाना नवीन मंडी के सामने पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रही बलेनो गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी l जिससे पीड़ित युवक निचे गिर गया तो कार सवार युवकों ने कार से उतरकर पीड़ित को गाली गलौज और लाठी डंडों से मारपीट की l इस दौरान पीड़ित युवक ने 112 नंबर पर फोन करने का प्रयास किया। कार सवार उक्त दबंगो ने पीड़ित युवक का फोन छीनकर तोड़ दिया। तभी पीड़ित युवक ने जब शोर मचाया तो वहां जा रहे राहागिरो ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित युवक की जान बचाई। पब्लिक को ईखट्टी होते देखा कार सवार युवक मौके भाग निकले। राहगीरों ने मौके पर पुलिस सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल पीड़ित युवक को मवाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया चिकित्सक ने उपचार द्वारा पीड़ित युवक हालत सुधार बताते हुए। घर भेज दिया। फिर जानकारी मिलने पता चला कि इस दौरान पीड़ित बिट्टू ने मवाना थाना में पहुंचकर थाना समाधान दिवस पर जानकारी दी तहरीर देकर कार्यवाही की मांग उठाई।इस दौरान पुलिस थाना प्रभारी पूनम जादौन ने तहरीर लेकर उस आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *