कृषक इंटर कॉलेज में कर्नल शैली मलहोत्रा का हुआ भव्य स्वागत :

कृषक इंटर कॉलेज में कर्नल शैली मलहोत्रा का हुआ भव्य स्वागत :

*मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर के फलावदा रोड पर स्थितकृषक इण्टर कालिज के प्रांगण में स्थित 73 यूपी बटालियन, एनसीसी, मवाना की नवनियुक्त कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा के प्रथम आगमन पर स्वागत समारोह का आयोजन विद्यालय के बहुउद्देशीय सभागार में हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता उप कमान अधिकारी कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने व संचालन वरिष्ठ लिपिक उमेश कुमार ने किया जबकि मुख्य अतिथि कृषक इण्टर कालिज के प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार रहे‌।कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल के निर्देशन व सूबेदार मेजर कुलविन्दर सिंह के निकट पर्यवेक्षण में सर्वप्रथम एनसीसी कैडेट ने नवनियुक्त कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा को सलामी दी व एनसीसी पायलेट सधे कदमों से अगुवाई करते हुए कर्नल मलहोत्रा को कार्यक्रम स्थल पर ले कर पहुंचे तदोपरांत प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार द्वारा पटका पहनाकर व प्रतीक चिन्ह एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर व कर्नल आशीष मोहन अग्रवाल ने बुके भेंट कर नवनियुक्त कमान अधिकारी कर्नल शैली मलहोत्रा का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय व एनसीसी एक दूसरे के पूरक हैं। कर्नल शैली मल्होत्रा से क्षणिक वार्तालाप को मद्देनजर रखते हुए मुझे आशा एवं अपेक्षा है कि विद्यालय में स्थित एनसीसी बटालियन में कर्नल शैली मलहोत्रा की नियुक्ति महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक नया अध्याय होगा और कर्नल मलहोत्रा के नेतृत्व में एनसीसी नित नये आयाम स्थापित करेगी। मैं कर्नल मलहोत्रा की नवनियुक्ति पर विद्यालय परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूँ। तत्पश्चात् उपस्थित एनसीसी अधिकारियों ने भी कर्नल मलहोत्रा का बारी-2 से स्वागत किया व बडे खाने के साथ कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।इस अवसर पर मेजर तनुज कुमार, द्वितीय अधिकारी शिवम त्यागी, लेफ्टिनेंट शिखा गुप्ता, सूबेदार मेजर कुलविन्दर सिहं, बीएचएम ललित मोहन, ट्रेनिंग एनसीओ मोहित कुमार, कमाण्डो मोनू देशवाल, जीसीआई रूबी, समस्त जेसीओ, एनसीओ, सिविल स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *