**मवाना संवाददाता* आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल में इंटर स्कूल मे स्केटिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन बड़े उत्साह और उमंग के साथ किया गया। जिसमें मवाना व आसपास के विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर उनकी वंदना आरती से किया गया तत्पश्चात विद्यालय के प्रबंधक मनोज रस्तोगी, प्रबंधिका मीनू रस्तोगी व प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान द्वारा फीता काटकर कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। कार्यक्रम का संचालन अंशु बंगारी व हिरदेश ने किया ।प्रतियोगिता में अंडर-6 से लेकर अंडर-14 आयु वर्ग तक की विभिन्न कैटेगरी में स्केटिंग टूर्नामेंट का आयोजन किया गया । इस प्रतियोगिता में तीनों आयु वर्गों के स्केटर्स ने उत्साहपूर्वक भाग लिया । प्रतियोगिता को रोमांचक एवं संतुलित बनाने के लिए एडजस्टेबल कोच लाइन के अंतर्गत प्रतिभागियों को उनके स्तर के अनुसार मार्गदर्शन प्रदान किया गया , जिससे प्रत्येक स्केटर को अपनी प्रतिभा दिखाने का समान अवसर मिला । समस्त प्रतिभागी विद्यार्थियों ने संतुलन, गति और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया। स्केटिंग ट्रैक पर बच्चों का आत्मविश्वास और अनुशासन देखने योग्य था। अंडर 6 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में आरव व फातिमा, क्वॉड में प्रख्यात सिंह तथा इनलाइन में अमय रस्तोगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि अंडर 8 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अविरल चौहान व यशिका क्वॉड में रुद्र रस्तोगी व इशिका, इनलाइन में अक्षित व मान्यता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया गोल्ड मेडल अपने नाम किया। अंडर 10 आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में खेलते हुए अधिराज व वर्तिका, क्वॉड में मधुर पवार व काशवि तथा इनलाइन में आयुष तथा मुद्रिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 12आयु वर्ग के एडजेस्टेबल में अरहम जैन और वृंदा जबकि क्वॉड में हर्षित मावी तथा इनलाइन में जीवांश व आराध्या ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 आयु वर्ग के क्वॉड में तनिष्क प्रजापति ने प्रथम स्थान प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया। इंटरविंग स्केटिंग प्रतियोगिता के सभी प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को गोल्ड, सिल्वर व ब्रोंज मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रबंधक मनोज कुमार रस्तोगी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए निरंतर अभ्यास और अनुशासन पर बल दिया।विद्यालय की प्रबंधिका मीनू रस्तोगी ने कहा कि खेल प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के आत्मविश्वास और खेल कौशल को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं ।अंत में सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने प्रतिभागियों को खेल भावना बनाए रखने और आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में स्केटिंग कोच अंकित गौतम ,अमन सैनी ,दिनेश शर्मा, रोहित चौधरी, अवनिश पांडे व निधि चौधरी का विशेष योगदान रहा ।
