सच्ची शिक्षा स्कूल भगवानपुर में ज्ञान एवं तर्कशक्ति का हुआ आयोजन :

सच्ची शिक्षा स्कूल भगवानपुर में ज्ञान एवं तर्कशक्ति का हुआ आयोजन :

मवाना संवाददाता

आज शनिवार मवाना क्षेत्र मे सच्ची शिक्षा स्कूल भगवानपुर में ज्ञान एवं तर्कशक्ति प्रतियोगिता 2026 का आयोजन हुआ । आस पास के सभी स्कूलों के बच्चों ने भी प्रतियोगिता में भाग लिया ।
प्रतियोगिता का आयोजन विकास कुमार जी और उनके साथियों ने किया और सभी टॉपर्स छात्रों को पुरस्कार देकर प्रेरित किया । मुख्य अथिति के रूप में कृष्णा इंस्टीट्यूट, मवाना रोड, मेरठ के चेयरमैन विजय राज काकरण एवं कॉलेज की शिक्षिकाएँ अंशिका चौधरी और शगुन देशवाल ने भी बच्चों को प्रेरित किया । स्कूल के प्रबंधक श्री रिछपाल सिंह जी एवं उनके समस्त स्टाफ ने इस प्रतियोगिता का सफलता पूर्वक समापन किया । इसी के साथ में सचिन दहिया एवं धीर सिंह ने भी अथिति के रूप उपस्थित होकर बच्चों को सम्मानित किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *