विद्यदीप ग्लोबल स्कूल में पुलिस प्रशासन टीम इलेवन तथा पत्रकार मीडिया टीम इलेवन के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ भव्य आयोजन :

विद्यदीप ग्लोबल स्कूल में पुलिस प्रशासन टीम इलेवन तथा पत्रकार मीडिया टीम इलेवन के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच का हुआ भव्य आयोजन :

**मवाना संवाददाता*आज शनिवार मवाना क्षेत्र के मेरठ बिजनौर बाईपास हाईवे पर स्थित विद्या दीप ग्लोबल विद्यालय परिसर में पुलिस प्रशासन टीम इलेवन तथा पत्रकार मीडिया टीम इलेवन के बीच एक रोमांचक मैत्री क्रिकेट मैच खेला गया। यह मुकाबला तृतीय श्रृंखला (3rd Series) का पहला मैच था। सर्वप्रथम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मीडिया टीम इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 186 रन का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस प्रशासन टीम इलेवन ने भी बेहतरीन संघर्ष किया, परंतु टीम 157 रन ही बना सकी। इस प्रकार मीडिया टीम इलेवन ने मैच जीतकर श्रृंखला में पहला मैच अपने नाम करते हुए बढ़त हासिल कर ली।मैच के दौरान दोनों टीमों ने खेल भावना, अनुशासन और सौहार्द का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर वातावरण को खेलमय बना दिया।विद्यालय प्रबंधन की ओर से दोनों टीमों को उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के लिए बधाई दी गई तथा आगामी मैचों के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *