(रिपोर्ट जागृति सिंह )
थाना सदर बाजार पुलिस एवं स्वाट टीम ने प्रादेशिक सेना में भर्ती कराने के नाम पर युवकों को ठगने वाले शातिर गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने सोमवार को पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम विजेंद्र शर्मा पुत्र महावीर, हरजीत उर्फ करण पुत्र स्व. सरदार भूपेंद्र सिंह, रोहित उर्फ पुष्पेंद्र गिरी पुत्र सुभाष और नीरज गिरी पुत्र रतन है। उन्होंने बताया कि आरोपियों ने भोले-भाले अभ्यर्थियों को बहला-फ बहला-फुसलाकर उनकी नौकरी लगवाने के नाम पर 13 लाख रुपये वसूले और उन्हें सेना की मोहर लगे प्रवेश पत्र थमा दिए। रविवार को जब अभ्यर्थी परीक्षा देने आर्मी पब्लिक स्कूल पहुंचे तो जांच के दौरान पकड़े गए। युवकों से पूछताछ के बाद पुलिस ने गैंग के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाकी अभी फरार है और उनकी तलाश की जा रही है। वहीं, ठगी के शिकार तीन छात्रों कन्नौज निवासी उमाकांत व अनुराग और फर्रुखाबाद निवासी सौरभ पांडे पुत्र मुनेंद्र कुमार और कन्नौज निवासी अनुराग पुत्र सुरेंद्र सिंह ने आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग रिपोर्ट दर्ज कराई है।
