मवाना संवाददाता
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल मवाना के अध्यक्ष मांगेराम मित्तल के नेतृत्व में व्यापार मंडल के पदाधिकारियो द्वारा श्रीमान अध्यक्ष/अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मवाना,जनपद मेरठ को संबोधित 7 बिंदु ओ पर समस्याओं के समाधान हेतु पत्र देकर समाधान की मांग की अधिशासी अधिकारी राजीव जैन की अनुपस्थिति में कर लिपिक अनिल यादव तथा सफाई निरीक्षक राकेश कुमार को पत्र सौपकर अवगत कराया कि……….
- सुभाष चौक पर डाकखाने वाली गली के बाहर दोनो तरफ गहरे नाले है परन्तु डाकखाने वाली गली के बाहर उन दोनो नालों को जोड़ने वाली वाली छोटी स नाली है जिसके कारण बरसात में गली में पानी भर जाता है और उस हिस्से की सफाई भी नही होती है हमारा अनुरोध है कि उस नाली को भी बराबर वाले नाले की तरह बड़ा एवं गहरा कराने की कृपा करें।
- पुरानी सब्जी मंडी में पहले एक सुलभ शौचालय बना था उस पर नगर पालिका द्वारा एक कर्मचारी भी तैनात था जो कि उसमें साफ-सफाई करता था परन्तु पिछले दो वर्ष से उसमें कोई भी कर्मचारी नही है जिसके कारण उसमें गंदगी और बाहर से खुला होने और उसमें जीना होने के कारण वो असामाजिक तत्वों का अडडा बन गया है। मान्यवर अंदर बाजार में वो एकमात्र शौचालय है जिससे बाहर से आने वाली महिलाओं को सुविधा मिलती थी अब महिला एवं पुरूष दोनो परेशान है। इसमें हमारा अनुरोध है कि सुरक्षा की दृष्टि से उसके अंदर जो जीना है उसे हटाया जाये क्योंकि छत पर जाने के लिये और भी सीढ़िया है और उसका पुनःनिर्माण कर आधुनिक सुलभ शौचालय बनवाने की कृपा करें।
- गुड़ मंडी की सड़क स्टेट बैंक से लेकर मील रोड़ तक बनवाने की कृपा करें।
- मेरठ रोड़ पर ए. एस. इंटर कॉलिज के बाहर बना फुटपाथ क्षतिग्रस्त है ठीक कराने की कृपा करें।
- मवाना नगर में सफाई का रोस्टर कैसे है बताने की कृपा करें।
- भरत एन्क्लेव में कालोनी के बाहर लगे खंभे पर गेट की तरफ एक लाईट लगवाने, आगे गेट के अंदर बीच वाले खंभे पर लगा बल्ब, जयपाल जी के मकान के सामने वाले खंभे की लाईट ठीक कराने और तिकोन प्लाट के आगे वाले खंभे पर नयी लाईट लगवाने की कृपा करें।
- मेरठ रोड़ पर जो आर सी सी के नाले का निर्माण हुआ है जबसे उसकी सफाई नही हुई है सफाई कराने की कृपा करें।
मान्यवर आपसे अनुरोध है कि उपरोक्त समस्यओं का समाधान यथाशीघ्र कराने की कृपा करें।
शिकायती पत्र सौंपने वालों में शैवाल दुबलिश, राजबीर चौधरी, बोनू सूर्या, मांगेराम मित्तल, अंकित जैन, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
