अमित कम्बोज संवाददाता मवाना*आज बृहस्पतिवार मवाना क्षेत्र के गांव अमरगढ़ में नाई की दुकान पर बाल कटवाने गए तीन युवकों पर आधा दर्जन बदमाशों ने गोलियां चलाई l जिसमेएक युवक को दो गोली लगी l अन्य दूसरे युवक को तमंचे की बट मारकर व लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एची खुर्द के रहने वाले कुलदीप, ऋतिक व मुकुल ग्राम अमरगढ़ में नाई की दुकान पर बाल कटवाने के लिए गए थे कुलदीप ने बताया कि जब वह नाई की दुकान पर गए तभी खटकी गांव के रहने वाले विनीत व विनय और एची का रहने वाला रोहित अपने छः सात अन्य साथियों के साथ आए और आते ही उन पर पिस्टल व तमंचे से गोलियां चला दी।जिसमें एक गोली कुलदीप पुत्र हेम सिंह की कमर व दूसरी गोली कूल्हे के ऊपर लगी जबकि ऋतिक पुत्र जयवीर को तमंचे की बट मारकर व लाठी डंडों से हमला कर घायल कर दिया l और तीसरे साथी मुकुल ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई । घटना के बाद घायलों के परिजन सीएचसी मवाना लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया l वहीं परिजनों ने हमलावरों के खिलाफ मवाना पुलिस को तहरीर दी है तहरीर लेने के बाद थाना प्रभारी ने तत्काल टीम गठित कर हमलावरों की तलाश करने के निर्देश दे दिए l
