फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के ‌शिक्षा सहायक नाहर सिंह का लिपिक वर्ग में प्रोन्नत होने पर किया गया सम्मान :

फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज के ‌शिक्षा सहायक नाहर सिंह का लिपिक वर्ग में प्रोन्नत होने पर किया गया सम्मान :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना* आज बृहस्पतिवार मवाना नगर के फलावदा रोड स्थित कृषक इण्टर कालिज में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन कर शिक्षा सहायक से लिपिक वर्ग में प्रोन्नत हुए नाहर सिंह का सम्मान किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने की। सर्वप्रथम प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार एवं साथी स्टाफ ने फूलमाला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर लिपिक वर्ग में प्रोन्नत हुए नाहर सिंह को सम्मानित किया तत्पश्चात विधिवत आसन ग्रहण कराया। प्रधानाचार्य देवेन्द्र कुमार ने अपने सम्बोधन में कहा कि विद्यालय हित में सदैव 24×7 समर्पित एवं तत्पर रहने वाले नाहर सिंह का लिपिक वर्ग में प्रोन्नत होना समस्त विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। नाहर सिंह का संस्था प्रेम, सजगता एवं तत्परता हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि पूर्व की भांती अपने कर्तव्यों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करते हुए नाहर सिंह भविष्य में भी एक आदर्श प्रस्तुत करेगें। विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएं देते हुए मैं नाहर सिंह के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ। लिपिक नाहर सिंह ने कहा कि प्रधानाचार्य के असीम प्रेम, आशीर्वाद एवं सकारात्मक निर्देशन के फलस्वरूप ही आज मैं इस मुकाम पर पहुंचा हूँ। मैं अपनी इस महत्वपूर्ण पदोन्नति का श्रेय प्रधानाचार्य को देते हुए उनका हार्दिक आभार प्रकट करता हूँ एवं पूर्व की भांती संस्था हित में पूर्ण मनोयोग से कार्य करने का आश्वासन देता हूँ। इस अवसर पर समस्त विद्यालय परिवार ने मुहं मीठा कराते हुए नाहर सिंह को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *