अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।
आज गुरुवार मवाना के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र मे ग्राम कुन्हेड़ा मे खेत में काम कर रहे किसान की हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से हुई दर्दनाक मौत हो गई l परिजनों हो जैसे ही सूचना मिली परिवार में कोहराम मच गया l मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया l प्राप्त जानकारी के अनुसार कि हस्तिनापुर थानाक्षेत्र के ग्राम कुन्हेड़ा के रहने वाले किसान दीपक रामराज में ठेके पर जमीन लेकर खेती करता हैं। आज शाम के समय ईख में पानी चलाने के लिए गए था जैसे ही वो खेत में भरे हुए पानी में पहुंचा तभी खेत में पहले से टूटे पड़े हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर दीपक पुत्र महिपाल सिंह गंभीर घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना पुलिस घायल को सीएचसी मवाना लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है l घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। मृतक दीपक के दो बच्चे हैं घटना से मृतक की पत्नी व बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। उधर परिजन वह गांव वालों में बिजली विभाग के प्रति रोश व्याप्त है l
