कम्बोज संवाददाता मवाना* आज शनिवार मवाना नगर के मेरठ रोड स्थित आज ए एस इंटर कॉलेज में वेतन भोगी सहकारी समिति लिमिटेड मवाना में मतदाता सूची का प्रकाशन करते हुए सूचना पट पर जिला सहायक सहकारी निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक आयुक्त सहायक निबंधक सहकारिता मेरठ के आदेशों के अनुपालन में प्रधानाचार्य डॉक्टर मेघराज सिंह एवं प्रबंधक पवन कुमार रस्तोगी के साथ समिति के सदस्यों ने प्रकाशित किया है 15 दिन उपरांत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा समिति का चुनाव अध्यक्ष पद तथा सदस्यों के पद के लिए किया जाना है इसके लिए आपत्ति मांगी गई हैं 15 दिन में जिसका नाम मतदाता सूची में सम्मिलित नहीं है वह अपनी आपत्ति प्रधानाचार्य कार्यालय में दर्ज करा सकता है उसके उपरांत अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा तथा चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया जाएगा चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अनियमिता तथा शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी आज के कार्यक्रम में विशेष कुमार रस्तोगी , विपिन कुमार तथा चंद्र प्रकाश उपस्थित रहे l
