मवाना थाना समाधान दिवस पर पीड़ित ने लगाई कोतवाल के सामने जान की गुहार :

मवाना थाना समाधान दिवस पर पीड़ित ने लगाई कोतवाल के सामने जान की गुहार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना ।

आज शनिवार मवाना नगर के कोतवाली परिसर में समाधान दिवस के अवसर पर पीड़ित अपनी जान की गुहार लगाते हुए शिकायत दर्ज करने पहुंचा l पीड़ित ने बताया कि उसका नाम शकावत पुत्र हनीफ मौ० मुन्नालाल भैंसा रोड खत्तों के सामने कस्बा मवाना मे किराये के मकान में रहकर अपनी मजदूरी मैट्रो ई-रिक्शा चालाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता है। पीड़ित यहां अपनी पत्नि के साथ अकेला रहता है। करीब 15 दिन पहले पीड़ित के घर के सामने जाकिर व उसकी बहन आपस में गाली-गलौच व लडाई झगडा कर रहे थे तो पीड़ित ने उनसे केवल इतना कहा कि आप मेरे घर से आगे जाकर बात करलो तो इस पर जाकिर व उसके समस्त परिवार करीब 7-8 सदस्य आकर प्रार्थी को गन्दी गन्दी गाली मेलीच करने लगे पीड़ित इनके डर की वजह से कुछ नहीं बोला अपने घर के अन्दर अपना दरवाजा बन्द कर लिया। उसी रंजिश को लेकर दिनांक 11-7-2025 को रात्री 8 बजे प्रार्थी अपनी पत्नि के साथ बैठा हुआ था तभी जाकिर व उसकी माँ नामालूम दोनों आये और आते ही प्रार्थी को गन्दी गन्दी गाली गलौच करते हुये जाकिर बोला कि साले कट्टे की नाल मुँह देकर तेरा काम तमाम कर दूंगा तथा पीड़ित के साथ मारपीट शुरू कर दी l पीड़ित की पत्नी के साथ भी लात घूसों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी दे रहे थे कि तुम्हे इस मौहल्ले में नहीं रहने देगे l जाकिर मुठमर्द व बदमाश किस्म का व्यक्ति है जिससे मुझे जान का खतरा बना हुआ है l मवाना थाना निरीक्षक ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहा कि जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *