मवाना तहसील समाधान दिवस के अवसर पर दा राव एकेडमी को लेकर महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची जिलाअधिकारियों के सामने अधिकारियों ने फरियाद सुनने से किया इनकार :

मवाना तहसील समाधान दिवस के अवसर पर दा राव एकेडमी को लेकर महिला अपनी फरियाद लेकर पहुंची जिलाअधिकारियों के सामने अधिकारियों ने फरियाद सुनने से किया इनकार :

अमित कम्बोज संवाददाता मवाना

आज सोमवार मवाना तहसील दिवस के अवसर पर
शुभ्रा शर्मा पुत्री नरेंद्र शर्मा निवासी पहाड़पुर थाना मवाना खुर्द मेरठ की रहने वाली महिला दा राव एकेडमी स्कूल को लेकर मवाना तहसील दिवस पर जिला अधिकारी के सामने अपनी फरियाद लेकर पहुंची l जिसमें अधिकारियों ने स्कूल के खिलाफ जांच चल रही है कहकर महिला फरियादी को टाल दिया l
प्राप्त जानकारी के अनुसार शुभ्रा शर्मा निवासी पहाड़पुर ने बताया कि अंकित विश्वकर्मा को चेतावनी देने के पश्चात भी इसके द्वारा किए जाने वाले अनैतिक कार्य लगातार जारी है अंकित विश्वकर्मा द्वारा हाल ही में अपने द्वारा चलाए गए विद्यालय दा राव अकादमी निकट मवाना तहसील जिला मेरठ जिसके यह प्रबंधक हैं तथा निशि खान विद्यालय की प्रधानाचार्य हैं इनके द्वारा दा राव एकेडमी विद्यालय में बच्चों के सिर पर रूमाल बंधवाकर नमाज अदा करवाई गई है जिसकी शिकायत पर वर्तमान में मान खंड शिक्षा अधिकारी के द्वारा विद्यालय को बंद करने के आदेश दिए गए है इनके द्वारा हिंदू बच्चो के सिर पर नमाज अदा करवाने का यह कृत्य धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के संज्ञेय अपराध की श्रेणी में आता हैं जिससे प्रार्थीया व मवाना क्षेत्र के अन्य लोगों की धार्मिक भावनाओं को घोर ठेस पहुंचा है उपरोक्त परिस्थितियों को देखते हुए दा राव एकेडमी विद्यालय के प्रबंधक व विद्यालय की प्रधानाचार्य निशी खान के विरुद्ध उचित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाना अति आवश्यक है यदि समय पर इसके अनैतिक कार्यों व अपराधों पर रोक नहीं लगाई तो भविष्य मे इनके द्वारा कोई संगीन अपराध किया जा सकता हैं l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *